दुःखद ख़बर : नहीं रहे एन. डी. तिवारी के बेटे रोहित शेखर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का अकस्मात निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि रोहित शेखर तिवारी की दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में मौत हो गई।
ज्वाइंट कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव के मुताबिक, शेखर के नाक से खून निकल रहा था, घर पर मौजूद नौकरों ने शेखर की मां को फोन किया जो उस वक्त अस्पताल में चेक अप करवाने गई थी, शेखर की मां अस्पताल से डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंची और एम्बुलेंस से मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को चार बजे रोहित शेखर तिवारी को उनके कमरे में जगाने की कोशिश की। परिजनों ने देखा कि उनका हाथ और पैर ठंडे पड़े हुए हैं। इसके बाद उन्हें मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। रोहित को पत्नी और मां ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। मौत किस वजह से हुई अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है
गौरतलब है कि रोहित शेखर ने एनडी तिवारी को अपना पिता साबित करने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। इसके लिए डीएनए टेस्ट भी कराया गया था, तब जाकर तिवारी ने रोहित को अपना बेटा माना था। रोहित की शादी इंदौर निवासी अपूर्वा शुक्ला से हुई थी।