April 25, 2024

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरोध का अनोखा तरीका,सीएम योगी से किया सांकेतिक रूप में विवाह

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरोध का एक अनोखा तरीका देखने को मिला है। सीतापुर में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से सांकेतिक रूप में विवाह किया है।

जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कई लंबित मांगों पर सीएम का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से विरोध का ये अनोखा तरीका अपनाया गया है। मंगलवार को हुए इस सांकेतिक विवाह की सभी रस्में जिले के विकास भवन परिसर में पूरी की गईं।

खास बात ये कि इस दौरान वैदिक मंत्रों के बीच जिलाध्यक्ष ने पूरी रस्मों के साथ सीएम योगी की फोटो से सांकेतिक रूप से विवाह किया। विवाह की इन रस्मों के बाद उन्होंने स्थानीय मंदिर में दर्शन भी किया।सांकेतिक विवाह की इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कई अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com