March 29, 2024

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा आदेश, किए गए कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। राज्य के संयुक्त सचिव ने इस बाबत पर जिन-जिन अधिकारियों के तबादले किए गए है उन्हें इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इन अधिकारियों की बात करें तो शासन ने गाजियाबाद के जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव का तबादला करते हुए उन्हें मुख्य राजस्व अधिकारी और बहराइच के उप संचालक चकबंदी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी के साथ उन्हें 23 दिसंबर तक नया पद्भार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। इसी के साथ मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी सुनिल कुमार सिंह का तबादला करते हुए गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात कर दिया है। वहीं मुजफ्फरनगर के उप संचालक चकबंदी अधिकारी  सिया राम का तबादला करते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर का अपर जिलाधिकारी बना दिया गया है।

सरकार ने गाजियाबाद की अपर जिलाधिकारी प्रीति जायसवाल को उनके पद से हटाते हुए उन्हें मुरादाबाद की अपर जिलाधिकारी के तौर पर तैनात कर दिया है। वहीं मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी  हिमांशु गौतम का तबादला करते हुए उन्हें गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात कर दिया है। गौरखपुर के अपर जिलाधिकारी केशव कुमार का तबादला कर उन्हें गौतमबुद्ध नगर का अपर जिलाधिकारी बना दिया गया है। जालौन के अपर जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र का तबादला कर उन्हें फर्रुखाबाद का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।   कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी देवी प्रसाद सिंह का तबादला कर बनाया मऊ का अपर जिलाधिकारी। मऊ के अपर जिलाधिकारी मनी लाल का तबादला कर बनाया लखनऊ का अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व सचिव।

लखनऊ के अपर जिलाधिकारी शत्रुधन सिंह का तबादला कर बनाया लखनऊ के बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय का अपर निदेशक। लखनऊ के सिफ्सा अवनीश सक्सेना का तबादला कर बनाया लखनऊ का अपर जिलाधिकारी। लखनऊ के अपर जिलाधिकारी{ न्यायिक} केहरी सिंह का तबादला कर बनाया झांसी के विकास प्राधिकरण का सचिव। बहराइच के मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार का तबादला कर उन्हें रायबरेली का मुख्य विकास अधिकारी बना दिया गया है। उत्तर प्रदेश के दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग के विशेष सचिव राम चन्द्र का तबादला कर बनाया बहराइच का मुख्य विकास अधिकारी। झांसी के अपर आयुक्त सोबरन सिंह का तबादला कर बनाया लखनऊ के आयुर्वेद निदेशालय का अपर निदेशाक।

बलरामपुर के अपर जिलाधिकारी शिव पूजन को बनाया गया प्रतापगढ़ का मुख्य राजस्व अधिकारी। गोण्डा के मुख्य राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला को बनाया गया बलरामपुर का अपर जिलाधिकारी। भदोही के अपर जिलाधिकारी हरी लाल यादव को बनाया गया गोण्डा का मुख्य राजस्व अधिकारी। प्रतापगढ़ के मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह वर्मा को सौपां गया भदोही के अपर जिलाधिकारी का पद। परती भूमि विकास विभाग के विशेष सचिव राकेश वर्मा को बनाया गया उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग का विशेष सचिव। यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग की विशेष सचिव अनीता वर्मा सिंह को यूपी के सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग का विशेष सचिव का पद सौंप दिया गया है। लखनऊ के बाल विकास पुष्टाहार के सहायक निदेशक रश्मि सिंंह का तबादला कर बनाया अमेठी का अपर जिलाधिकारी{न्यायीक}। गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण को सौंपा गया लखनऊ का संभागीय खाद्य नियंत्रक।

बागपत के अपर जिलाधिकारी{ न्यायीक} विधान जायसवाल को बनाया गया गोरखपुर का अपर जिलाधिकारी। लखनऊ के अपर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को बनाया गया उत्तर प्रदेश परिवहन का अपर आयुक्त। एटा के अपर जिलाधिकारी{ प्रशासक} सतिश पाल को बनाया गया कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी। कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी धर्मेंंद्र सिंह को बनाया गया एटा का अपर जिलाधिकारी{ प्रशासक}। बिजनौर के अपर जिलाधिकारी{न्यायिक} चन्द्र प्रकाश को बनाया गया लखनऊ का अपर जिलाधिकारी। यूपी के ग्रामोद्योग विभाग के संयुक्त सचिव कर्मेंद्र सिंह का तबादला कर सौंपा गया राज्य के सड़क परिवहन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक का पद।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com