March 29, 2024

उत्तर प्रदेश ठिठुरन भरी सर्दी की चपेट में

उत्तराखण्ड के पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में ठिठुरन भरी सर्दी के रूप में महसूस होने लगा है। बलिया में ठंड लगने से दो लोगों की मौत की खबर है। उत्तराखण्ड में हाल में हुए हिमपात के बाद उत्तर प्रदेश मैदानी इलाकों में गलन बढ़ गयी है। साथ ही रह-रहकर पछुआ हवा चलने से ठिठुरन भी बढ़ी है। मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य मण्डलों में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान मुरादाबाद राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान भी गलन भरी सर्दी पड़ने तथा कुछ स्थानों पर घना कोहरा गिरने का अनुमान है।

जम्मू कश्मीर के करगिल शहर में कल मौसम की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान शून्य से 15.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। साथ ही घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।  उन्होंने बताया कि शहर में पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि कल रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com