March 29, 2024

शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड, चोटियों में होगी बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशान करेगा। इसके अलावा ठंडी और तेज हवाएं सर्दी को चरम पर पहुंचा सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर चल सकती है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह से लेकर दिन तक कोहरा छाया रह सकता है।

इन जिलों मे अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहने के कारण शीत दिवस घोषित किया गया है। इन मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने से कंपकंपी वाली ठंड रहने का अनुमान है।

राजधानी और आसपास के मैदानी इलाकों में भी आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। सुबह और शाम को हाड़कंपाने वाली ठंड रहेगी। इतना जरूर कि दोपहर को खिलने वाली गुनगुनी धूप से लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत मिल रही है। दून में तापमान का अधिकतम और न्यूनतम स्तर क्रमश: 21 व पांच डिग्री सेल्सियस के आपसास रह सकता है। कुल मिलाकर सूखी ठंड से फिलहाल निजात मिलने की संभावना कम ही है।

इधर, शुक्रवार की सुबह बी वातावरण में हाड़कंपाने वाली ठंड का असर अधिक रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिल गई, लेकिन देहरादून, हरिद्वार, विकासनगर, रामनगर, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर आदि स्थानों पर सुबह और शाम को कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com