April 20, 2024

उत्तराखंड में इस बार मानसून समय से पहले देगा दस्तक

उत्तराखंड में इस बार मानसून समय से एक सप्ताह पहले पहुंचने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों को इस बार मानसून के दौरान सामान्य से करीब 100 मिलीमीटर अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि 22 जून है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15 जून से 17 जून के बीच मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। डॉ. सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में आमतौर पर सालभर में औसत 1230 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है, इसमें मानसून के दौरान ही करीब 930 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार मानसूनी बारिश के भी 1030 मिमी रहने के आसार हैं।

जून की शुरुआत से ही प्री-मानसून

डॉ. आरके सिंह ने प्री-मानसून बारिश के भी जून प्रथम सप्ताह से ही होने की संभावना जताई। प्री मानसून बारिश भी लोगों को गर्मी से राहत दिलायेगी। 15 जून तक मानसून के पहुंचने के आसार राज्य में 930 मिमी होती है औसत मानसूनी बारिश
पहाड़ में हल्की बारिश मैदान में गर्मी बढे़गी

उमस भरी गर्मी के साथ प्रदेश में तापमान भी बढ़ता जा रहा है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सोमवार को इसमें और इजाफे के आसार हैं। चारधाम समेत कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा है। देहरादून का तापमान 37.4 और पंतनगर 37.7 पहुंच गया है। ठंडे माने जाने वाले शहर मुक्तेश्वर में भी अधिकतम तापमान 27 और नई टिहरी में 26 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com