April 26, 2024

पहले चरण में आज 24 जिलों के 230 निकायों में वोटिंग

यूपी में निकाय चुनाव के पहले फेज के लिए वोटिंग जारी है। 24 जिलों की 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के वॉर्ड नंबर- 68 के प्राइमरी स्कूल में वोट डाला। इस मौके पर उन्होंने कहा इन चुनावों में जनता का जबर्दस्त सपोर्ट BJP को मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि बीजेपी की भारी बहुमत से जीत होगी। पहले फेज में 5 नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 56 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 33 पुरूष और 23 महिलाएं हैं। इसके अलावा, पार्षद पद के लिए 3856 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 2426 पुरूष और 1430 महिलाएं शामिल हैं। 71 नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के लिए कुल 901 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इसमें 534 पुरूष और 367 महिलाएं हैं। सदस्य पद के लिए नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के लिए कुल 10642 कैंडिडेट्स अपना भाग्य अजमा रहे हैं। इनमें से 6430 पुरूष और 4212 महिलाएं हैं। वहीं, 154 नगर पंचायतों के चेयरमैन पद के लिए कुल 1678 कैंडिडेट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 984 पुरूष और 684 महिलाएं हैं। इनके अलावा नगर पंचायतों के मेंबर के लिए 9181 उम्मीदवार खड़े हैं। जिनमें 5590 पुरूष और 3591 महिलाएं हैं। बता दें कि रिजल्ट एक दिसंबर को आएंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com