September 23, 2024

दिल्ली में आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 36 केस दर्ज

राजनीतिक दलों की ओर से दिल्ली में आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 36 केस दर्ज कराए गए हैं, जबकि 3 डीडी इंट्री हुई है। आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ अब तक 4 केस दर्ज हो चुका है, जबकि दो डीडी इंट्री कराई गई है।

निगम को साथ लेकर हो रही कार्रवाई : वहीं, भाजपा के खिलाफ 3 केस दर्ज हुआ है और एक डीडी इंट्री है। बाकी 29 केस अन्य पंजीकृत राजनीतिक दलों के खिलाफ हुआ है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में नगर निगमों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की जा रही है। 

10 मार्च से शुरू हुई सख्ती : दिल्ली में बीते 10 मार्च को चुनाव घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी। तब से अब तक 1.94 लाख बैनर पोस्टर शहर की दीवारों व अन्य जगहों से हटाया जा चुका है। 

शराब की तस्करी रोकने पर भी नजर : चुनाव के चलते शहर में शराब की तस्करी भी बढ़ गई है। इस मामले में 384 केस दर्ज हुआ है इतने ही लोगों को गिरफ्तार किया गया । उनके पास से चुनाव आयोग की टीम को 47 हजार से अधिक क्वार्टर, 51 हाफ और 371 बड़ी बोतल शराब बरामद हुई है। .

 सबसे अधिक मामले उत्तरी दिल्ली नगर निगम इलाके से : चुनाव अधिकारियों ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने के सबसे अधिक मामले उत्तरी दिल्ली नगर निगम इलाके से सामने आएं है। 

उन्होंने बताया कि अब तक उस इलाके से ही अकेले 51 हजार से अधिक पोस्टर बैनर हटाए गए हैं। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक सोशल मीडिया को लेकर सिर्फ एक नोटिस भाजपा विधायक को जारी किया गया था। 

उसके बाद से अभी तक सोशल मीडिया पर कोई नोटिस नहीं हुआ है। मगर चुनाव आयोग की टीम सोशल मीडिया पर भी नजर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com