September 22, 2024

संघ का डिजिटल अवतार, मोहन भागवत समेत छह नेता आए ट्विटर पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर दस्तक दे दी है। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @DrMohanBhagwat है। उनका यह अकाउंट मई में ही बन गया था लेकिन संघ ने उसे आज ही आधिकारिक रूप से सक्रिय किया है।

भागवत ने अभी तक कुछ भी ट्वीट नहीं किया है। खबर लिखे जाने तक उनके फॉलोवर्स की संख्या छह हजार को पार कर गई थी। जबकि वह सिर्फ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के आधिकारिक अकाउंट को ही फॉलो कर रहे हैं।

संघ प्रमुख के अलावा सुरेश भैयाजी जोशी भी ट्विटर पर आधिकारिक रूप से आ गए हैं। संघ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को 13 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @SureshBJoshi है।

सुरेश सोनी (सह सरकार्यवाह) –                          @SureshSoni1925
कृष्णा गोपाल (सह सरकार्यवाह) –                        @KGopalRSS
वी भगैया (सह सरकार्यवाह)    –                           @BhagaiahV
अरुण कुमार (अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख) –         @ArunKumRSS
अनिरुद्ध देशपांडे (अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख) –  @AniruddhaRSS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com