अमेरिका में गोलीबारी

अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। टेक्सास राज्य के एक चर्च में रविवार को एक बंदूकधारी ने प्रार्थना सभा के दौरान लोगों पर गोलियां चला दीं। बीबीसी के मुताबिक़ इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई है। 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हमलावर भी मारा गया है। मीडिया रिपोर्टों में उसका नाम डेविन पी केली (26) बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर ट्वीट कर अपना दुख जताया। ट्रंप इस समय जापान के दौरे पर हैं।