September 21, 2024

छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों के टिकट काटने पर रमन सिंह ने दिया ये बयान

 छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मौजूदा सांसदों का टिकट नहीं काटा है, बल्कि नये कार्यकतार्ओं को उनकी निष्ठा और लगन देखकर चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।

धरमजयगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीतिक पार्टी के साथ अपने कार्यकर्ताओं का बड़ा परिवार भी है। कार्यकर्ता रात दिन मेहनत कर अपने उम्मीदवार को विजयी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का परिश्रम व उनकी लगन से ही जन जन तक कल्याणकारी नीतियों व योजनाएं आम आदमी तक पहुंचती हैं। 

रमन सिंह ने कहा कि धरमजयगढ़ में आयोजित भाजपा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की ऊर्जा देखकर वे आश्वस्त हैं कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार फिर एक बार पूर्ण बहुमत प्राप्त करने जा रही है। 
 

लोकसभा क्षेत्र2014 में विजयी सांसद (पार्टी)2019 में भाजपा उम्मीदवार
कांकेरविक्रम उसेंडी (भाजपा)मोहन मंडावी
कोरबाडॉ॰ बंशीलाल महतो (भाजपा)ज्योतिनंद दुबे
जांजगीर-चांपाकमला देवी पटले (भाजपा)गुहाराम अजगल्ले
दुर्गताम्रध्वज साहू (कांग्रेस)विजय बघेल
बस्तरदिनेश कश्यप (भाजपा)बेदूराम कश्यप
बिलासपुर लखन लाल साहू (भाजपा)अरुणा साव
महासमुन्दचंदूलाल साहू (भाजपा)चुन्नीलाल साहू
राजनन्दगांवअभिषेक सिंह (भाजपा)संतोष पांडेय
रायगढ़विष्णु देव साई (भाजपा)गोमती साय
रायपुररमेश बैस (भाजपा)सुनील सोनी
सरगुजाकमलभान सिंह मरावी (भाजपा)रेणुका सिंह

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नये चेहरों को उतारेगी। दरअसल, पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी अपना खोया हुआ आधार फिर से पाने का प्रयास कर रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में 68 सीटें जीती थी। राज्य में 15 साल शासन कर चुकी भाजपा को 15 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। दोनों दलों की वोट हिस्सेदारी में 10 प्रतिशत का अंतर था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com