September 22, 2024

लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगा मतदान, जानें इसकी पूरी डिटेल

चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा रविवार को बहुप्रतीक्षित 17वीं लोकसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देश में 11 अप्रैल से शुरू होने वाला चुनावी समर एक महीने से अधिक समय तक चलेगा। आयोग ने लोकसभा और चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित दिया है। इसके तहत सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होने वाले मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। उल्लेखनीय है कि 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव नौ चरण में कराया गया था।

पहला चरण

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरु हो जायेगी। जो कि 23 मई को मतगणना के बाद 27 मई को पूरी होगी।  

पहला चरण 11 अप्रैल- 20 राज्यों की 91 सीटों- आंध्र की सभी 25 सीटों, उत्तर प्रदेश की 08 सीटें, अरुणाचल की दो सीटों, असम – 5 सीटों, बिहार- 4 सीटों, छत्तीसगढ -1 सीट, जम्मू कश्मीर – 2 सीटों, महाराष्ट्र – 7 सीटों, मणिपुर -1 सीट, मेघालय -2 सीट, मिजोरम-1 सीट, नागालैंड-1 सीट, ओडिसा – 4 सीट, सिक्किम -1 सीट, पश्चिम बंगाल – 2 सीटों ।

दूसरा चरण

दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये 19 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 

दूसरा चरण 18 अप्रैल- 13 राज्यों की 97 सीटें: असम – 5, बिहार-5, उत्तर प्रदेश की  08 सीट, कर्नाटक – 14, महाराष्ट्र – 10, मणिपुर – 1, ओडिसा -5, तमिलनाडु – 39, त्रिपुरा – 1 ।

तीसरा चरण

तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर 23 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी।

तीसरा चरण- 23 अप्रैल-14 राज्यों की 115 सीटें- गुजरात की सभी 36, बिहार – 5, गोवा- 2, कर्नाटक – 14, केरल – 20, जम्मू-कश्मीर – 1, महाराष्ट्र – 14, ओडिसा – 6, यूपी – 10 , पश्चिम बंगाल – 5, कुल 115 सीटें

चौथा चरण

चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये दो अप्रैल को होगा।

चौथा चरण- 29 अप्रैल- 9 राज्यों 71 सीटें- बिहार की पांच, जम्मू कश्मीर की एक, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की 1, ओडिशा की छह, राजस्थान की 13, यूपी की 13 और पश्चिम बंगाल की आठ, कुल 71 सीटों पर होगी वोटिंग होगी

पांचवां चरण

पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर छह मई को होने वाले मतदान के लिये दस अप्रैल को होगा।

पांचवां चरण- 6 मई- 7 राज्यों की 51 सीटें- बिहार की पांच, जम्मू कश्मीर की दो, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की सात, राजस्थान की 12, यूपी की 14 और पश्चिम बंगाल की सात, कुल 51 सीटें

छठा चरण

छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को होने वाले मतदान के लिये 16 अप्रैल को होगा।

छठवां चरण- 12 मई- 7 राज्यों की 59 सीटें- बिहार की आठ, हरियाणा की दस, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की आठ, दिल्ली की सात, कुल 59 सीटें

सातवां चरण

सातवें व अंतिम चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को होने वाले मतदान के लिये 22 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी।

सातवां चरण- 19 मई- 8 राज्यों की 59 सीटें- बिहार की आठ, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की आठ, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, चंडीगढ़ की एक, यूपी की 13, हिमाचल की चार, कुल – 59 सीटें

जानिए किस राज्य की किस सीट पर कब होगा मतदान

उत्तर प्रदेश  (80 लोकसभा सीटें- 7 चरण)

11 अप्रैल- मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, कैराना, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद 
18 अप्रैल- बुलंदशहर, अलीगढ़, नगीना, अमरोहा, मथुरा,  हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी
23 अप्रैल- संभल, मुरादाबाद, रामपुर, एटा, बदायूं, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आंवला, बरेली, पीलीभीत
29 अप्रैल- हरदोई, शाहजहांपुर, खेड़ी़, उन्नाव, मिश्रिख, कनौज, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, अकबरपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी
6 मई- सीतापुर, मोहनलालगंज, फिरोजाबाद, धौरहरा, अमेठी, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, बाराबंकी,  कौशांबी, कैसरगंज, गोंडा, बहराइच, 
12 मई- फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, भदोही, मछलीशहर 
19 मई- कुशीनगर,  महाराजगंज, गोरखपुर, बांसगांव, घोसी, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, सालेमपुर

बिहार- (40 लोकसभा सीटें- 7 चरण)

11 अप्रैल- गया, नवादा, जमुई, औरंगाबाद
18 अप्रैल- कटिहार, पूर्णिया, बांका, भागलपुर, किशनगंज
23 अप्रैल- अररिया, झंझारपुर, सुपौल, खगड़िया, मधेपुरा
29 अप्रैल- समस्तीपुर, दरभंगा, उजियारपुर, मुंगेर, बेगूसराय
6 मई- मधुबनी, सीतामढ़ी, सारन, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर
12 मई- पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, वाल्मीकिनगर, महाराजगंज, पश्चिमी चंपारण 
19 मई- पाटलिपुत्र, आरा, नालंदा, पटना साहिब, काराकट, जहानाबाद, बक्सर, सासाराम

पश्चिम बंगाल- (42 लोकसभा सीटें- 7 चरण)

11 अप्रैल- अलीपुरदुआर, कूच बिहार
18 अप्रैल- जलपाईगुड़ी, रायगंज, दार्जिलिंग
23 अप्रैल- मालदा उत्तर, बालुरघाट, जंगीपुर, मालदा दक्षिण, मुर्शिदाबाद
29 अप्रैल- कृष्णानगर, बेहरामपुर, बर्धमान पूर्व, राणाघाट, आसनसोल, बर्धमान-दुर्गापुर, बीरभूम, बोलपुर
6 मई- उलुबेरिया, श्रीरामपुर, बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, हुगली, आरामबाग
12 मई- झारग्राम, मेदिनीपुर, तामलुक, कांति, घाटल, विष्णुपुर, पूर्णिया, बांकुरा 
19 मई- जयनगर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, डायमंड हार्बर, मथुरापुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, जाधवपुर

महाराष्ट्र- (48 लोकसभा सीटें- 4 चरण)

11 अप्रैल- रामटेक, वर्धा, भंडारा-गोंदिया, नागपुर, गढ़चिरौली चिमूर, यवतमाल-वाशिम, चंद्रपुर
18 अप्रैल- अकोला, बुलढाना, हिंगोली, अमरावती, परभणी, नांदेड़, उस्मानाबाद, बीड, सोलापुर, लातूर
23 अप्रैल- रावेर, जलगांव, औरंगाबाद, जालन, पुणे, बारामती, रायगढ़, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, कोल्हापुर, हटकानांगले
29 अप्रैल- नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी, मुंबई उत्तर-पश्चिम

मध्यप्रदेश- (29 लोकसभा सीटें-4 चरण) 

29 अप्रैल- हडोल, सीधी, मंडला, बालाघाट, शजबलपुर, छिंदवाड़ा
6 मई- दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़
12 मई- गुना, सागर, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल
19 मई-  उज्जैन, देवास, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, मंदसौर

राजस्थान- 25 लोकसभा सीटें-दो चरण)

29 अप्रैल- अजमेर, टोंक-सवाईमाधोपुर, जोधपुर, पाली, जालौर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां, उदयपुर
6 मई- बीकानेर, गंगानगर, झुंझुनू, चुरू, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा, नागौर, सीकर

दिल्ली- (7 लोकसभा सीटें- एक चरण)

12 मई- पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व दिल्‍ली, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्‍चिम दिल्‍ली, पश्‍चिम दिल्‍ली

तमिलनाडु- (39 लोकसभा सीटें-1 चरण)

18 अप्रैल- चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, तिरुवल्लूर, अराकोनम, वेल्लोर, श्रीपेरंबदुर, कांचीपुरम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी,  अरानी, विलुपुरम, तिरुवन्नामलाई, सलेम, कल्लाकुरिची, इरोड, नमक्कल, नीलगिरी, तिरुप्पुर, पोलाची, डिंडीगुल, करुर, कोयम्बटूर, पेरांबलूर, तिरुचिरापल्ली, कुडालोर, नागापट्टिनम, थंजावुर, शिवगंगा, मदुरई, थेनी, मायिलादुथराई, रमनाथापुरम, विरुधुनगर, थूथूकुडी, टेनकासी, कन्याकुमारी 

गुजरात- (26 लोकसभा सीटें- एक चरण)

23 अप्रैल- खेड़ा, आणंद, सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, भरूच, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, राजकोट, भावनगर, कच्छ, पांचमहल, वडोदरा,  मेहसाणा, अमरेली, छोटा उदयपुर, सूरत, नवसारी, वलसाड,बनासकांठा, साबरकांठा, पाटन, जूनागढ़, दाहोद, बारडोली

जम्मू-कश्मीर- 6 लोकसभा सीटें

11 अप्रैल- जम्मू, बारामूला 
18 अप्रैल- उधमपुर, श्रीनगर
23 अप्रैल- अनंतनाग
29 अप्रैल- कुलगाम जिले में मतदान
6 मई- लद्दाख, शोपियां जिले में मतदान

कर्नाटक- (28 लोकसभा सीटें, 2 चरण)

18 अप्रैल- हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, उदुपी-चिकमगलूर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर,  बेंगलुरु दक्षिण, चिक्काबल्लापुर, कोलार, बेंगलुरु मध्य
23 अप्रैल- बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, चिक्कोडी, बेलगांव, बगलकोट, धारवाड़ा, उत्तर कन्नड़, बेल्लारी, हावेरी, शिमोगा, दावणगेरे
 

ओडिशा- (21 लोकसभा सीटें-4 चरण)

11 अप्रैल- बेरहामपुर, कोरापुट, कालाहांडी, नबरंगपुर
18 अप्रैल- बोलांगीर, कंधमाल, अस्का, बरगढ़, सुंदरगढ
23 अप्रैल- ढेंकानाल, कटक, पुरी,  संबलपुर, क्योंझर, भुवनेश्वर
29 अप्रैल- जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक

मणिपुर- (2 लोकसभा सीटें- 2 चरण)

11 अप्रैल- बाहरी मणिपुर
18 अप्रैल- आंतरिक मणिपुर

त्रिपुरा- (2 सीट- दो चरण)

11 अप्रैल- त्रिपुरा पश्चिम
18 अप्रैल- त्रिपुरा पूर्व

झारखंड- (14 लोकसभा सीटें-4 चरण)

29 अप्रैल- पलामू, चतरा, लोहारदगा
6 मई- रांची, खूंटी, कोडरमा, हजारीबाग
12 मई- धनबाद, सिंहभूम, जमशेदपुर, गिरीडीह 
19 मई- दुमका, गोड्डा, राजमहल
 

असम- (14 लोकसभा सीटें-3 चरण)

11 अप्रैल- जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, तेजपुर, कलियाबोर  
18 अप्रैल- मंगलदोई,करीमगंज, सिलचर, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, नौगांव
23 अप्रैल- कोकराझार, धुबड़ी, गुवाहाटी, बारपेटा

छत्तीसगढ़- (11 लोकसभा सीटें-3 चरण)

11 अप्रैल- बस्तर
18 अप्रैल- कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद
23 अप्रैल- कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा 

केरल- (20 लोकसभा सीटें, एक चरण)

23 अप्रैल- कासरगोड, कण्णूर, वडाकारा, वयनाड, कोषि़क्कोड, मलप्पुरम, पालक्काड, पोन्नानी, तृश्शूर, एर्ण्णाकुलम, इड्डुक्कि, कोट्टयम, आलप्पुषा, पत्तनंतिट्टा, कोल्लम, तिरुवनन्तपुरम

गोवा (2 लोकसभा सीटें, एक चरण)

23 अप्रैल- उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा

उत्तराखंड (पांच लोकसभा सीटें, एक चरण) 

11 अप्रैल- टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा़, नैनीताल-उद्धमपुर, हरिद्वार

हरियाणा (10 लोकसभा सीटें, एक चरण)

12 मई- अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़, हिसार

तेलंगाना (17 लोकसभा सीटें, एक चरण) 

11 अप्रैल- अदीलाबाद, पेड्डापल्ले, करीमनगर, निजामाबाद, जाहिराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नालगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबाबाद, 

हिमाचल प्रदेश (4 लोकसभा सीटें, एक चरण)

11 अप्रैल- कांगडा़, मंडी, हमीरपुर, शिमला

सिक्किम (एक लोकसभा सीट, एक चरण)- 11 अप्रैल

नागालैंड- (एक लोकसभा सीट, एक चरण) 11 अप्रैल

मेघालय (दो लोकसभा सीट, एक चरण) – 11 अप्रैल

पंजाब (13 लोकसभा सीटें, एक चरण) 

19 मई- (गुरदासपुर, अमृतसर, खादूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, भठिंडा, संगरूर, पटियाला) 

आंध्र प्रदेश (25 लोकसभा सीटें, एक चरण) 

11 अप्रैल- नारासाराओपेट, विजयवाड़ा, गुंटूर, राजामुंड्री, कुर्नूल, राजमपेट, अनंतपुर, काकीनाडा, चित्तूर, ओंगोले, बापटला, श्रीकालुम, मच्छीपटनम, नारासपुरम, अमालापुरम, अनकापल्ली, हिंदुपुर, विशाखापट्नम, इलुरु, नेल्लोर, नंदयाल, विजियाग्राम, तिरुपति, अराकु, कड्प्पा, बोबली, पर्वथीपुरम, तेनाली, भद्रचलम


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com