September 22, 2024

सहसपुर विधानसभाः युवा कांग्रेस नेता ने नवनियुक्त अध्यक्ष और पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट

सहसपुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और युवा कांग्रेस नेता राकेश सिंह नेगी ने बुधवार को कांग्रेस भवन में उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की और शुभकामनाएं दी।

सहसपुर विधान सभा के युवा नेता राकेश सिंह नेगी ने प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल से भेंट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, सह प्रभारी राजेश धर्माणी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों चर्चा की।

राकेश सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में मिशन 2022 का श्रीगणेश हो चुका है। प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन से पार्टीकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कारगुजारियों से देश और प्रदेश की जनता आजिज आ चुकी है। प्रदेश में सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर तबका नाराज है।

कर्मचारी अपनी वाजिब मांगों को लेकर आंदोलन के लिए मजबूर हो रहे हैं। युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर है। महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। उत्तराखण्ड पुलिस के परिजन भी अब जनविरोधी नीतियों के चलते आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने की मजबूर हो चली है। लेकिन भाजपा की सरकार केवल अपने अहम में डूबी हुई है।
इस मौके पर उनके साथ सहसपुर विधानसभा से आए सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com