September 22, 2024

10 महीने बाद 1 फरवरी से इन राज्यों के स्कूलों में खुलेंगे ताले, जानिए क्या होंगे नियम

कोरोना वायरस संक्रमण काल में लंबे समय से स्कूल बंद हैं, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई पर काफी प्रभाव पड़ा है। भारत में अब वैक्सीनेशन का काम शुरू हो चुका है, जिसके बाद कुछ राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है। एक फरवरी से कुछ  और राज्यों में भी स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। 1 फरवरी को 10वीं और 12वीं के अलावा क्लास 1 और 2 के छात्रों के लिए भी इसी महीने स्कूल खोल दिए जाएंगे।

– हरियाणा में भी खुलेंगे स्कूल

हरियाणा सरकार स्कूलों को दोबारा खोलने की तैयारी में है. राज्य में 1 फरवरी से क्लास 6 से 8 तक के सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे। क्लास 6 से लेकर 8 तक के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से 1:30 तक का होगा। वहीं, पेरेंट्स की लिखित सहमति भी आवश्यक है। हालांकि, शिक्षा विभाग के मुताबिक, जो छात्र पहले की तरह ऑनलाइन क्लास लेना चाहते हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

– आंध्र प्रदेश सरकार भी खोलेगी स्कूल

आंध्र प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन्स जारी कर स्कूलों को दोबारा खोलने की जानकारी दी। राज्य शिक्षा विभाग के मुताबिक 1 फरवरी क्लास 1 से लेकर 5 तक के सभी स्कूल 1 फरवरी से खोल दिए जाएंगे। हालांकि, इसके लिए पेरेंट्स की लिखित सहमति आवश्यक है। दिशा-निर्देशों के मुताबिक, प्रत्येक अनुभाग में सिर्फ 20 छात्रों को ही परमिशन दी जाएगी।

– महाराष्ट्र में भी तैयारियां तेज

महाराष्ट्र के पुणे में 1 फरवरी और ठाणे में 27 जनवरी से स्कूल दोबारा खोल दिए जाएंगे। पुणे नगर निगम ने 1 फरवरी से 5वीं से 8वीं क्लास तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है। वहीं, ठाणे में 27 जनवरी से 5वीं से 8वीं क्लास तक के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। 

– पंजाब में फिर खुलेंगे स्कूल

कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए पंजाब में सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों को फरवरी महीने से खोल दिया जाएगा। इसबर क्लास 1 और 2 के छात्रों के लिए भी स्कूल खोल दिए जाएंगे। इससे पहले जनवरी के पहले हफ्ते से 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com