September 22, 2024

आपदा से प्रदेश को 130 करोड़ का नुकसानः मुख्यमंत्री रावत

देहरादून। आराकोट, त्यूणी व मौरी के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने जो आकलन किया है उससे प्रदेश को तकरीबन 130 करोड़ का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हाल में आयी आपदा से प्रदेश को प्रारम्भिक आंकलन में 130 करोड़ का नुकसान होने का का अनुमान है। उन्होंने कहा कि आपदा मद में प्रदेश के पास धनराशि उपलब्ध है। जनपदों को भी पर्याप्त धनराशि प्रदान की गयी है। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पर्याप्त खाद्यान की आपूर्ति के साथ ही सड़क मार्गों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। 10 हेलीपैड इस क्षेत्रों में स्थापित किये गये हैं। सेना के साथ ही चार हेलीकाॅप्टरों की व्यवस्था आपदा राहत कार्यों हेतु की गयी है। 300 कार्मिकों की इस के लिए तैनाती की गयी है।

सम्पर्क मार्गों के मरम्मत का भी कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रावत ने उत्तरकाशी जनपद के आराकोट पहुंचकर प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि के कारण आराकोट, माकुडी, टिकोची, किराणु, सीएम ने आराकोट में दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों से मिले और ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने आराकोट इंटर कालेज में बनाए गए बेस कैंम्प व दैवीय आपदा से हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आपदा में मारे गए परिजनों को दैवीय आपदा के मानकों के अनुसार शीघ्र मुआवजा राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मृत के परिजनों को 4-4 लाख की धनराशि दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com