September 23, 2024

कोविड-19 को लेकर भारत की प्रतिक्रिया का वर्णन करते हुए हर्षवर्धन ने जारी किया दस्तावेज़, कहा- ‘ऐतिहासिक क्षण’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने पिछले साल जनवरी और नवंबर के बीच COVID-19 महामारी के प्रति मंत्रालय की प्रतिक्रिया को रेखांकित करते हुए एक दस्तावेज जारी किया और इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए उम्मीद जताई कि यह दस्तावेज़ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

पीटीआई ने मंत्री के हवाले से कहा क‍ि ‘चेज़िंग द वायरस: ए पब्लिक हेल्थ रिस्पांस टू कोविड-19 पांडेमिक’ नाम का दस्तावेज, इस अभूतपूर्व स्वास्थ्य आपातकाल के लिए देश भर में स्वास्थ्य प्रणालियों की प्रतिक्रिया का एक तथ्यात्मक वर्णन है।

दस्तावेज़ जारी करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि भारत ने 30 जनवरी 2020 को अपना पहला COVID-19 मामला दर्ज किया। 1 साल और 2 महीने बाद राष्ट्र ने 1.2 करोड़ से अधिक COVID-19 मामले सामने आए हैं।

‘1.2 करोड़ मामलों में से 1.13 करोड़ लोग ठीक हुए’

उन्होंने कहा, ”खुशी की बात यह है कि 1.2 करोड़ मामलों में से 1.13 करोड़ लोग इस महामारी से ठीक हो गए हैं।”

दस्तावेज़ का पहला खंड मंत्रालय द्वारा समयबद्ध तरीके से महामारी से संबंधित कार्रवाई करने और गैर-कोविड-19 आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों को सक्षम करने के लिए की गई विभिन्न पहलों को दर्शाता है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com