September 22, 2024

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,337 नए केस, 333 लोगों की गई जान

 स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने भी कहा है कि देश में कोरोना कमजोर हुआ है, लेकिन अभी भी सवाधानी बरतने की जरूरी है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, आज देश में कोरोना के कुल केसों की संख्‍या 1,00,55,560 हो गई है। हालांकि रा‍हत की बात यह है कि 96,06,111 लोग इस महामारी से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,337 नए संक्रमण दर्ज किए गए। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 25,709 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने वालों की दर 95.53 प्रतिशत तक पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 333 नई मृत्यु के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गई है, जिसने COVID-19 मामले में मृत्यु दर को 1.45 प्रतिशत कर दिया है।

COVID-19 सक्रिय कैसलोड 4 लाख-अंक से नीचे बना हुआ है। देश में 3,03,639 सक्रिय कोरोना वायरस मामले हैं, जोकि कुल केसलोड का 3.02 प्रतिशत है। ICMR के अनुसार, 20 दिसंबर तक कुल 16,20,98,329 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 9,00,134 नमूनों का कल परीक्षण किया गया।

28 सितंबर को देश में कोरोना मरीजों की तादाद 60 लाख हो गई। 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया।

333 नई मौतों में महाराष्ट्र के 98, पश्चिम बंगाल के 40, दिल्ली के 26, केरल के 30 और उत्तर प्रदेश के 19 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 1,45,810 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 48,746, कर्नाटक से 12,009, तमिलनाडु से 11,983, दिल्ली से 10,277, पश्चिम बंगाल से 9,360, उत्तर प्रदेश से 8,196, आंध्र प्रदेश से 7,076 और पंजाब से 5,201 शामिल हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com