September 22, 2024

8 साल में चीन को पछाड़ सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा भारत, दुनिया में बढ़ेंगे बुजुर्ग

अगले 8 साल यानी 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा भारत. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स 2019 रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2019 से 2050 तक 27.30 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे. अभी भारत की आबादी 137 करोड़ है. वहीं, चीन की जनसंख्या 143 करोड़ है. चीन में दुनिया की 19 और भारत में 18 फीसदी आबादी रहती है. 32.90 करोड़ की आबादी के साथ अमेरिका तीसरे और 27.10 करोड़ के इंडोनेशिया चौथे नंबर पर है. 2050 तक पूरी दुनिया की आबादी में 200 करोड़ का इजाफा होगा और कुल आबादी बढ़कर 970 करोड़ हो जाएगी.

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स रिपोर्ट के मुताबिक जनसंख्या के साथ ही लोगों की उम्र भी बढ़ रही है. 2050 तक हर 6 में से 1 व्यक्ति 65 साल के ऊपर की उम्र को होगा. यानी दुनिया की 16 फीसदी आबादी बुजुर्ग होगी. अभी 2019 में यह 11 फीसदी है. यानी हर 9 में से 1 आदमी बुजुर्ग है.  यूएन की रिपोर्ट को मानें तो इस सदी के अंत तक भारत की आबादी 150 करोड़ हो जाएगी. जबकि, जनसंख्या को नियंत्रित करने की नीतियों के कारण चीन की आबादी 110 करोड़ पर रूक जाएगी. 73.30 करोड़ के साथ नाइजीरिया तीसरे, 43.40 करोड़ के साथ अमेरिका चौथे और 40.30 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान पांचवें नंबर पर होगा.  इस शताब्दी के अंत तक पूरी दुनिया की आबादी 1100 करोड़ हो जाएगी.

दुनिया के ये 9 देशों में बढ़ाएंगे सबसे ज्यादा आबादी, लीडर है भारत

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स 2019 रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक पूरी दुनिया की आबादी में सबसे ज्यादा इजाफा इन 9 देशों की वजह से होगी. भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, कॉन्गो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमेरिका. भारत 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा.

भारत और नाइजीरिया में होंगे दुनिया के 23 फीसदी लोग

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स रिपोर्ट के मुताबिक 2019 से 2050 के बीच भारत में 27.30 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे. इसी दौरान नाइजीरिया में 20 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे. 2050 तक दोनों देशों में पूरी दुनिया के 23 फीसदी लोग रहेंगे.  

दुनिया की 40% आबादी उन देशों में जहां महिलाएं पूरे जीवन में चार बच्चे पैदा करती हैं

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को मानें तो दुनिया की 40% आबादी उन देशों में जहां महिलाएं पूरे जीवन में चार बच्चे पैदा करती हैं. ये देश हैं – भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, मेक्सिको, फिलीपींस और मिस्र. यही नहीं, 1990 में दुनिया की फर्टिलिटी रेट 3.2 थी, जो 2019 में घटकर 2.5 हो गई. यह 2050 तक घटकर 2.2 हो जाएगी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com