अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:पहाड़ की बेटियों में पहाड़ जैसा हौसला: डा. अनिता रावत
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महादेवी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाॅजी में विशेष कार्यक्रम को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डाॅ0 अनिता रावत ने किया। इस दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए कुलसचिव डाॅ अनिता रावत ने कहा कि आज हर क्षेत्र मे महिलाएं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डा. रावत ने उत्तराखंड के इतिहास को याद करते हुए कहा कि पहाड़ में कई वीरांगनाएं हुई जिन्होंने अपने साहस, शौर्य और बुद्धिमता का परिचय दिया।
डा. रावत ने छात्राओं को बताया कि क्यों तीलू रौतेली को पहाड़ी लक्ष्मीबाई कहते हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह महारानी कर्णावती ने मुगल सेना को बंदी बना कर उनके नाक-कान कटवा दिये थे। डा. रावत ने पर्वतारोही बछेंद्री पाल के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ की बेटियों में हमेशा पहाड़ जैसा हौसला रहा है। डाॅ रावत ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों के लिए बेहत्तर काम होने चाहिए।
वहीं इस मौके पर एमकेपी काॅलेज सोसाइटी के सचिव जितेन्द्र सिंह नेगी ने महिलाओ के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियो के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति समाज और देश के विकास का अहम हिस्सा है। साथ ही उन्होंने बताया कि एमकेपी काॅलेज सोसाइटी प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को इस संकल्प के साथ मनाते है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति और जागरूक किया जा सके।