बड़ी ख़बर : स्टार प्रचारक से लोगों ने काटी कन्नी, बच्चों की टोली को धन सिंह ने सुनाए सियासी प्रवचन
देहरादून/श्रीनगर: लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू हो गया है। भाजपा ने चुनावी मैदान में अपने स्टार प्रचारकों की बकायदा टीम उतारी है। उत्तराखंड से भी कई स्टार प्रचारक है। राज्य सरकार में राज्य मंत्री धन सिंह रावत भी स्टार प्रचारक है, ऐसे में उनके कंधों पर अपने प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी है। लिहाजा धन सिंह ने विधिवत प्रचार करना शुरू कर दिया है। लेकिन बिडम्बना देखिए कि धन सिंह की बात सुनने को कोई तैयार नही है। ताजा मामला पौड़ी लोकसभा सीट का है। धन सिंह तीरथ सिंह रावत के प्रचार के लिए अपनी ही विधानसभा क्षेत्र के पैठाणी पहुंचे। जहां उन्हें सुनने के लिए कोई नहीं पहुंचा। सिर्फ दर्जनभर बच्चों ने धन सिंह की कथा-व्यथा सुनी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सरकार लोगों को रोजगार नहीं से सकती तो ऐसे में यही होगा। नौजवान शहर में चौकीदारी करने जाएगा और नेताओं को सुनने के लिए बच्चे ही तो घर में रहेंगे।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानते तो यह चुनाव बीजेपी के लिए रोज मुश्किल पैदा कर रहा है। नेताओं को पहले लग रहा था कि जिस प्रकार 20014 में यूपीए की नाकामी और मोदी की लहर चली, इस चुनाव में भी स्थिति वही रहेगी, लेकिन जमीन पर ऐसा कुछ नही है। यही वजह है कि अपने ही विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार में राज्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत की बातों को जनता महत्व नहीं दे रहे है।