September 22, 2024

जिन पर दागों की भरमार, वे ढूंढ़ रहे मोदी पर दाग: राजनाथ सिंह

कांग्रेस पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जिन पर दागों की भरमार है, वे बेदाग मोदी में दाग ढूंढ रहे हैं। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में कस्बा ककोड़ (बुलन्दशहर) में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन पर दागों की भरमार है। वो बेदाग मोदी में दाग ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस में दागदार, भ्रष्टाचारी भरे पड़े हैं और कथित गांधी परिवार बेल पर है। 

उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि यदि सत्ता में आएंगे तो राष्ट्रद्रोह के खिलाफ जो क़ानून है, उसको समाप्त कर दिया जायेगा। मैं कहना चाहता हूं कि जहां तक भाजपा का सवाल है, जो भारत को तोड़ने की कोशिश करेगा उसका स्थान बाहर नहीं बल्कि सरकार की जेल में होगा। कानून से राजद्रोह की धारा हटाने और फौज के विशेष अधिकार खत्म करने जैसी घोषणाओं से सेना का मनोबल गिरेगा और आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी नेहरूजी के ज़माने से ग़रीबी हटाने की बात करती रही है। उनके बाद इंदिराजी और राजीवजी भी ग़रीबी हटाने की बात करते रहे। अब राहुलजी भी ग़रीबी हटाने की बात कर रहे हैं। मैं आपसे कहता हूं, आप भारत को कांग्रेस मुक्त भारत बना दो, ग़रीबी अपने आप समाप्त हो जाएगी।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com