September 23, 2024

मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व विधायक श्री अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व विधायक श्री अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जारी एक शाेक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री अखिलेश सिंह एक लाेकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते थे ।

उनके निधन से क्षेत्र की जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री अखिलेश सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संव देना व्यक्त की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com