September 22, 2024

एक्सक्लूसिव न्यूज़ः भगत को भाजपा की बागडोर

देहरादूनः आखिरकार उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को भाजपा की कमान सौंपी गई है। प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में बंशीधर भगत को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इस फैसले की घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल की।

उत्तराखंड भाजपा के मुखिया पद के लिए भाजपा के कई बड़े नेता दौड़ में थे। लेकिन अनुशासित माने जाने वाली भाजपा में सभी दावेदारों ने अपने वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सहमति जताई। गौरतलब है कि बंशीधर भगत बड़े दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए थे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। बंशीधर भगत भाजपा के आठवें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

सियासी सफर की शुरुआत

पूर्व मंत्री और विधायक बंशीधर भगत ने किसान आंदोलन से अपने सियासी सफर की शुरुआत की। वे 1975 में जनसंघ से जुड़े और फिर उन्होंने किसान संघर्ष समिति बनाकर किसानों की आवाज बुलंद की। जमरानी बांध के लिए उनकी अगुआई में सात दिन का बड़ा आंदोलन चला। इसके बाद उत्तरप्रदेश और फिर उत्तराखंड विधानसभा में वह राज्य और राज्यवासियों के मसलों को निरंतर उठाते आ रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com