September 22, 2024

बड़ी खबर-लाॅकडाउन: 31 मार्च को नहीं चलेंगे वाहन, केंद्र सरकार के आदेश पर वापस लिया उत्तराखंड ने फैसला

देहरादून: 31 मार्च मंगलवार को राज्य में वाहनों की आवजाही पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस बात की जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने एक पत्र जारी करते हुए दी।
मुख्य सचिव द्वारा प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को जारी इस पत्र में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशो का हवाला दिया गया है।

वहीं भारत सरकार के निर्देश मिलने पर 31 मार्च को अंतर्जनपदीय यातायात के आदेश को वापस ले लिया गया है। जिससे अब 31 तारीख को किसी भी प्रकार से वाहन नहीं चलेंगे। राज्य सरकार ने सम्पूर्ण प्रदेश में सख्ती से लॉकडाउन को लागू करने के आदेश दिये हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जो लोग जहां है वहीं रहेंगे और लॉकडाउन के नियमों का पालन करेंगे।

असमंजस में लोग

लाॅकडाउन से अब लोगों को परेशानी होना शुरू हो गयी है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे भी लोग फंसे हुए है जो किसी कारण वस दूसरे जनपद में गये थे, लेकिन सरकार के निर्णय के बाद वो वही फंस गये है। अधिकांश लोगों का कहना है कि वह अब और दिन का इंतजार नहीं कर सकते है। जिस स्थान पर वह रह रहे है वहा उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com