September 22, 2024

कोरोना संकट: राजकीय शिक्षक संघ ने शुरू किया खाद्यान्न वितरण अभियान, 10 लाख तक का कर चुके सहयोग

देहरादून: राजकीय शिक्षक संघ भी कोरोना महामारी के खिलाफ लामबंद हो गया है। शिक्षक संघ ने लॉकडाउन अवधि के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्यान्न आपूर्ति अभियान शुरू कर दिया है। संघ ऐसे लोगों को राशन मुहैया कराएगा जिनके पास भोजन के लिए राशन नहीं है।

राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री सोहन सिंह माजिला का कहना है कि शिक्षक वर्ग हमेशा समाज के हितों के प्रति सचेत रहता है। इस माहमारी में भी शिक्षक अपनी भूमिका सुनिश्चित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि संघ ने प्रदेश में लॉकडाउन के चलते जरूरतमंद यथा गरीब दिहाड़ी मजदूर , बीमार, विकलांग, छोटे -छोटे काम से दैनिक जीवन यापन करने वाले लोगो के लिए खाद्यान्न वितरण अभियान चलाया है।

उन्होंने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के सदस्य हर नगर ,गांव , कस्बे , मुहल्ले में रहते है। सगठन का सकल्प है कि लॉकडाउन के चलते कोई भी प्रदेश का जरूरतमंद भूखा न रहे। सगठन के लगभग 25 हजार सदस्य है जहाँ पर सरकार मदद नही कर पा रही है या फिर जिनका राशन कार्ड नही है उनको चिन्हित कर राशन दिया जाय।

माजिला ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के निर्देशों व स्थानीय प्रशाशन के साथ समन्वय कर चलाया जा रहा है। सीमांत जनपद पिथौरागड़ में राजीकीय शिक्षक संघ की जनपद इकाई को जिला प्रशाशन ने खाद्यान्न वितरण करने हेतु नामित किया गया है।

शिक्षक अपनी स्वेच्छा से प्रतिभाग करेंगे

सोहन सिंह माजिला

महामंत्री सोहन सिंह माजिला का कहना है कि इस कार्यक्रम में शिक्षक अपनी स्वेच्छा से प्रतिभाग करेंगे। ऐसी अपील सगठन ने की है। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद 3 जनपदों, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी को छोड़ कर 10 अन्य जनपदों में अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षक अभी तक राशन वितरण के लिए स्वेच्छा से 10 लाख से अधिक धनराशि का सहयोग कर चुके है। अकेले अल्मोड़ा जनपद में4.5 लाख की धनराशि वहाँ की स्थानीय इकाई को प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा एक दिन का वेतन सभी शिक्षकमुख्यमंत्री राहत कोष में देगे जो लगभग 6 करोड़ की राशि होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com