September 22, 2024

करिश्मा कुदरत का: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक साथ जन्में पांच बच्चे

बाराबंकी, 29 अप्रैल । होनी अनहोनी तो दुनिया की दस्तूर है। जहान में आने जाने का क्रम भी बदस्तूर जारी रहता है। फिर भी कुछ घटनाएं हमें चकित कर जाती हैं। लॉक डॉउन के बीच ये अनोखी घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से आई है। यहां एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अस्पताल में इन पांच बच्चों का जन्म हुआ है। इन बच्चों में दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं।

कोरोना संकट से जहां एक ओर पूरा देश परेशान है। वहीं उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक साथ पांच बच्चों का समान्य प्रसव कराया गया है। प्रसूता की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। वहीं, 1 बच्चें को श्वास लेने में कुछ दिक्कत है। इस कारण महिला समेत सभी बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला का पांच वर्ष में यह दूसरा प्रसव है।

इसमें पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़की शामिल हैं। एक बच्चे की हालत कुछ गड़बड़ है शेष बच्चे स्वस्थ हैं। डाक्टर के अनुसार बच्चों ने समय से पूर्व ही जन्म लिया है, इसलिए इनका आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

बाराबंकी जिले के विकासखण्ड सूरतगंज इलाके के गांव कुतलूपुर गाँव के निवासी कुन्दन गौतम की पत्नी अनीता गौतम ने आज स्थानीय सीएचसी पर पांच बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के समय से पहले पैदा होने के कारण उनके आवश्यक उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com