मुंबई की मिट्टी में सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए इरफान खान, जानिए-आखिर में क्या कह गए
फिल्म जगत के शानदार अभिनेता इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। इरफ़ान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने तीन साल बीमारी से जंग लड़ी। बीते दिनों अचानक तबियत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं, उन्होंने आखिरी सांस लीं। इरफ़ान ज़िंदगी के आखिरी लम्हे तक लड़ते रहे। जाते-जाते उन्होंने कहा कि से ज़िंदगी को पहली बार चख रहा हूं।
पाकिस्तान कलाकारों ने भी किया याद
इरफ़ान के निधन का गम सीमा के उस पार तक दिखा। पाकिस्तानी कलाकरों ने भी इनके जाने पर ग़म जताया। पाकिस्तान फ़िल्म इंडस्ट्री की प्रमुख कलाकार सबा क़मर ने ट्वीट करके इरफ़ान को श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा कई और एक्टर्स ने अपनी संवेदना व्यक्त की
अंतिम यात्रा में शामिल हुए 20 लोग
इरफ़ान ख़ान के शव को कब्रिस्तान पहुंचाया गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा के कब्रिस्तान में हुआ। ख़बरों के मुताबिक, लॉकडाउन की वजह से किसी भी सेलेब्स को जाने की इज़ाजत नहीं मिली। सिर्फ 20 लोग ही उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए हैं। इसमें उनके परिवार वाले और करीबी लोग शामिल ही हुए।
जानिए क्या कह गए इरफ़ान ख़ान
इरफ़ान ख़ान के निधन को लेकर ऑफ़िशियल बयान भी जारी कर दिया गया है। इसमें लिखा गया है- ‘मुझे यकीन है कि मैं सेरेंडर कर चुका हूं। ये कुछ शब्द हैं, जो इरफ़ान ने 2018 में अपने कैंसर से लड़ने की शुरुआत में कहे थे। यह बहुत दुख देने वाला है कि हमें उनके ना रहने की ख़बर को आगे लाना पड़ रहा है। इरफ़ान एक बहुत ही मजबूत व्यक्ति थे, जो अपनी आखिरी सांस तक लड़े और उन सभी को प्रेरित किया, जो उनके पास आया। जब उन्हें 2018 में कैंसर जैसी न्यूज़ का झटका लगा, तब उन्होंने उसके साथ आने वाली हर लड़ाई को लड़ा।’
इसमें आगे लिखा गया है, ‘इरफ़ान अपने प्यार और परिवार से घिरे रहते थे, एक सच्ची अपनी खु़द की सच्ची विरासत पीछे छोड़कर जा रहे हैं। हम सब यह प्रार्थना और आशा करते हैं कि उन्हें शांति मिले। अपने शब्दों पर रहते हुए, जो उन्होंने आखिरी में कहे थे। ऐसा कि जैसे कि ज़िंदगी को पहली बार चख रहा हूं, यह उसका चमत्कारी भाग है।’
आपको बता दें कि बीमारी की वजह से इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले वह अपने इलाज़ के लिए लंदन भी गए थे। उसके बाद उनके हालत में कुछ सुधार आया था। उन्होंने आखिरी फ़िल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग भी की। मंगलवार को एक बार फिर तबीयत ख़राब होने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं।