September 22, 2024

नॉर्थ सिक्किम नाकु ला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प

लंबे समय बाद भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की खबरें समाने आई है। जानकारी के मुताबिक दोनों देशों की सैनिकों के बीच ये झड़प सिक्किम में हुई है। ये झड़प नॉर्थ सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में हुई है। इस झड़प में दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के सैनिकों को हल्की चोटें आने की खबर है। भारतीय सेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई।

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो नाकु ला सेक्टर के पास झड़प हुई। हालांकि स्‍थानीय स्‍तर पर मामले को सुलझा लिया गया। विस्‍तृत विवरण की प्रतीक्षा है। सूत्रों ने बताया, हालांकि इस झगड़े को स्थानीय स्तर के हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया। कुछ देर चली बातचीत के बाद दोनों तरफ के सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट पर वापस लौट गए।  सेना के सूत्रों ने बताया कि सीमा विवाद के चलते सैनिकों के बीच ऐसे छोटे-मोटे विवाद अक्सर होते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस में 7 चीनी सैनिक और 4 भारतीय सैनिक घायल हुए हैं।

सूत्रों की मानें तो लंबे समय बाद नॉर्थ सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के बीच ऐसे तनाव देखने को मिला। जब कभी ऐसा कोई विवाद होता है तो तय प्रोटोकॉल के मुताबिक, दोनों सेनाएं इसे सुलझा लेती हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com