September 22, 2024

गर्मी को लेकर मौसम विभाग की नई चेतावनी, रहे संभलकर

देश के कई हिस्से प्रचंड गर्मी से झुलस रहे हैं। आलम ये है कि कहीं-कहीं तो पारा 46 डिग्री के पार तक चला गया है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन तक गर्मी बुरी तरह सताएगी और 28 मई के बाद जाकर ही राहत मिलने की उम्मीद है। 29-30 मई को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पर पहुंच गया है। लिहाजा मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर दिल्ली में 2 दिनों के लिए रेल अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिन में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हीट वेब यानि लू चलने के चलते अभी 2-3 दिन दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू के थपेड़े लोगों को बुरी तरह परेशान कर रहा है। कल से नौतपा भी शुरू हो चुका है, जिसके चलते गर्मी बढ़ती ही जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। दिल्ली, प्रयागराज, जैसलमेर, ग्वालियर और नागपुर में भी गर्मी सितम ढहा रही है।

मौसम का ‘गड़बड़झाला’

उत्तर भारत में गर्मी का सितम तो पूर्वोत्तर में बारिश का कहर। असम के 4 जिलों के कई गांव तो बाढ़ की चपेट तक में आ गए हैं। ग्वालपारा, लखीमपुर, शोणितपुर और दरंग जिले के 46 गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। असम के ग्वालपारा और गुवाहाटी में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं डिब्रूगढ़ में बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र नदी पानी से लबालब है। यहां बाढ़ जैसे हालात के बीच एक घोड़ा पानी में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने आवाज देकर उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। इससे असम रीजन में हजारों लोग प्रभावित हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com