देश में कोरोना के मामले 1 लाख 58 हजार के पार, 4534 मौतें, महाराष्ट्र में एक दिन में 105 ने तोड़ा दम
कोरोना का कहर देश में बदस्तूर जारी है। तमाम एहतियात और कोशिश के बावजूद देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1.58 लाख के पार पहुंच गया है जबकि मौत का आंकड़ा 4,500 के ऊपर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 1, 58, 333 है, जिसमें 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 86,110 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 67,692 हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,566 नए मामले सामने आए हैं जबकि 194 लोगों की मौतें हुई है। वहीं 3,266 लोग ठीक हुए हैं। अच्छी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की दर भी बढ़कर 42.45 फीसद हो गई है।
पिछले 9 दिनों के आंकड़े
दिन मामले मौत
28 मई 6566 194
27 मई 6387 170
26 मई 6535 146
25 मई 6977 154
24 मई 6767 147
23 मई 6654 137
22 मई 6088 148
21 मई 5609 132
20 मई 5611 140
कोरोना से मौत का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। 20 मई को 140 लोगों की मौत हुई थी। 21 मई को 132, 22 मई को 148, 23 मई को 137, 24 मई को 147, 25 मई को 154, 26 मई को 146, 27 मई को 170 और आज यानी 28 मई को 194 लोग कोरोना से जंग हार गए। वहीं, 22 मई से हर रोज कोरोना के नए मरीजों का मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार रह रहा है। 22 मई को 6088, 23 मई को 6654, 24 मई को 6767, 25 मई को 6977, 26 मई को 653, 27 मई को 6387 और आज यानी 28 मई को 6566 नए मामले सामने आए हैं। यानी दिन-ब-दिन नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।
महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। कोरोना से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 57 हजार के करीब कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 1897 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तमिलनाडु में कुल कोरोना केस की संख्या 18 हजार 545 है, जिसमें 133 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में मरीजों की संख्या 15 हजार 257 है, जिसमें 303 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 15 हजार 195 है, जिसमें 938 लोग जान गंवा चुके हैं।
किस राज्य में कितने मामले
राज्य | संक्रमितों की संख्या | ठीक हुए | मौत | |
1. | अंडमान निकोबार | 33 | 33 | 0 |
2. | आंध्र प्रदेश | 3,171 | 2,057 | 58 |
3. | अरुणाचल प्रदेश | 2 | 1 | 0 |
4. | असम | 781 | 87 | 4 |
5. | बिहार | 3,061 | 1,084 | 15 |
6. | चंडीगढ़ | 279 | 187 | 4 |
7. | छत्तीसगढ़ | 369 | 83 | 0 |
8. | दादरा एवं नगर हवेली | 2 | 0 | 0 |
9. | दिल्ली | 15,257 | 7,264 | 303 |
10. | गोवा | 68 | 37 | 0 |
11. | गुजरात | 15,195 | 7,549 | 938 |
12. | हरियाणा | 1,381 | 838 | 18 |
13. | हिमाचल प्रदेश | 273 | 70 | 5 |
14. | जम्मू-कश्मीर | 1,921 | 854 | 26 |
15. | झारखंड | 448 | 185 | 4 |
16. | कर्नाटक | 2,418 | 781 | 47 |
17. | केरल | 1,004 | 552 | 7 |
18. | लद्दाख | 53 | 43 | 0 |
19. | मध्य प्रदेश | 7,261 | 3,927 | 313 |
20. | महाराष्ट्र | 56,948 | 17,918 | 1,897 |
21. | मणिपुर | 44 | 4 | 0 |
22. | मेघालय | 20 | 12 | 1 |
23. | मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
24. | नगालैंड | 4 | 0 | 0 |
25. | ओडिशा | 1,593 | 733 | 7 |
26. | पुदुचेरी | 46 | 12 | 0 |
27. | पंजाब | 2,139 | 1,918 | 40 |
28. | राजस्थान | 7,703 | 4,457 | 173 |
29. | सिक्किम | 1 | 0 | 0 |
30. | तमिलनाडु | 18,545 | 9,909 | 133 |
31. | तेलंगाना | 2,098 | 1,284 | 63 |
32. | त्रिपुरा | 230 | 165 | 0 |
33. | उत्तराखंड | 469 | 79 | 4 |
34. | उत्तर प्रदेश | 6,991 | 3,991 | 182 |
35. | पश्चिम बंगाल | 4,192 | 1,578 | 289 |
कोरोना मरीजों की कुल संख्या | 1,58,333 | 67,692 | 4,531 |
आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 56 लाख के करीब पहुंच चुका है जबकि 3.5 लाख से ज्यादा लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अमेरिका कोरोना से प्रभावित सबसे देश है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 17.5 लाख के ऊपर पहुंच गया है, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।