September 22, 2024

महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

कोरोना वायरस यानी कोविड 19 के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन का आज 95वां दिन है। वहीं लॉकडाउन-5.0 का आज 27वां दिन है। शर्तों के साथ होटल, मॉल, धार्मिक स्थल समेत कई सार्वजनिक जगह भी खुल चुके हैं। जन जीवन और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है।  लेकिन इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है।

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े सवा 5 लाख के पार पहुंच गया है जबकि मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 16,000 के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या मुंबई से ज्यादा हो गई है।

कोरोना का कहर देश में लगातार जारी है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। अब तक 5,28,859 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना की चपेट में आकर अब तक 16,095  लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि देश में अब तक 3,09,713 लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 5,28,859  है, जिसमें 16,095 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 2,03,058 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3,09,72 हो गया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 19,906 नए मामले सामने आए। जबकि 410 लोगों की मौतें हुई।

इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना 18,552 नए मामले सामने आए थे। जबकि 384 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं शुक्रवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 17,296 नए मामले सामने आए थे। जबकि 407 लोगों की मौतें हुई। गुरुवार को कोरोना के 16,922 नए मामले सामने आए थे। जबकि 418 लोगों की मौतें हुई थी। बुधवार को देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के 15,968 नए मामले सामने आए थे। जबकि 465 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं मंगलवार को देश में कोरोना के 14,933 नए मामले सामने आए थे। जबकि 312 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं सोमवार को देश में 14,821 नए मामले सामने आए थे। जबकि रिकॉड 445 लोगों की मौतें हुई थी।

आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा एक करोड़ पार पहुंच गया है जबकि मृतकों की संख्या भी 5 लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं अबतक करीब 55 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर  है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com