September 23, 2024

कोरोना वायरस- पिछले 24 घंटे में देश में 37, 148 नए मामले दर्ज

चीनी महामारी कोरोना वायरस का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम एहतियात और कोशिशों के बावजूद देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बेकाबू होती जा रही है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। कोरोना की खौफनाक रफ्तार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 37, 148 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 587 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में COVID-19 के 37,148 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ देश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11,55,191 हो  गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में इस घातक वायरस कोरोना के कारण 587 लोगों की मौत हो गई है और देश में अब तक कुल 28,08 लोगों की जान जा चुकी है। 

इससे पहले  सोमवार को देश में कोरोना के 40425 केस सामने आये थे जबकि 681 मरीजों की जान चली गई थी। वहीं रविवार को देश में कोविड-19 के  38,902 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 543 लोगों की मौत हुई थी।  शनिवार को देश में कोरोना के 34,884 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 671 लोगों की मौतें हुई थी।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 20 जुलाई तक कोविड-19 के लिए 1,43,81,303 सैंपलों का टेस्ट किया गया है। जिसमें से 3,33,395 का टेस्ट सोमवार को किया गया है।

आपको बता दें कि चीनी वायरस कोरोना से दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है और कोविड 19 पीड़ितों की संख्या में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत कोरोना से प्रभावित दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। दुनियाभर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा लगभग 1 करोड़ 46 लाख के पार हो चुका है। जबकि मौत का आंकड़ा 6 लाख से ज्यादा हो चुका है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com