भारत में 24 घंटे में कोरोना के 53601 नए केस आए सामने, 871 लोगों की मौत, यहां देखिए राज्यों का हाल
देश में कोरोना का कोहराम बदस्तूर जारी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। रोजाना पाए जाने वाले मामलों की बात करें भारत अब अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ चुका है। लगातार 13वें दिन आज भारत में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा नए केस समाने आए हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 53,601 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 871 लोगों की मौतें हुई। भारत सरकार के मुताबिक देश में 28.21 प्रतिशत ऐक्टिव केस हैं। 69.80 % लोग ठीक हो चुके हैं और 1.99% लोगों की मौत हुई है।
भारत में कोरोना वायरस कितने घातक तरीके से अपना पांव पसार रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 22.68 लाख पार कर गई है। आपको बता दें कि 6 अगस्त को भारत, अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया, जहां दो मिलियन यानी 20 लाख से अधिक कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। पिछले एक हफ्ते की औसत देखें तो दुनिया के 63% नए मरीज सिर्फ भारत (24.82%), अमेरिका (20.64%) और ब्राजील (17.64%) में ही मिले हैं। यानी, दुनिया के एक चौथाई मरीज अब सिर्फ भारत में मिलने लगे हैं। इन तीन देशों को छोड़कर बाकी दुनिया में सिर्फ 37% मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि दुनिया में 14 दिन से नए मरीजों का औसत नहीं बढ़ा है। डब्ल्यूएचओ का मानना है कि ब्राजील और अमेरिका में नए मरीजों की संख्या स्थिर हो चुकी है, जबकि भारत की लगातार बढ़ रही है।
WHO के आंकड़ों के मुताबिक 4 से लेकर 10 अगस्त तक भारत में दुनिया के बाकी देशों से सबसे ज़्यादा नए मामले आए हैं। 10 अगस्त को यूएसए में 53,893 नए मामले सामने आए हैं। ब्राजील में 49,970 और भारत में 62,064 नए मामले सामने आए थे। पिछले 4 दिनों से रोजाना नए मामलों की संख्या 60 हजार के आंकड़े को पार कर रही थी। चार दिनों बाद आज यह आंकड़ा 53 हजार आया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट (Coronavirus Update) के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 22,68,676 है, जिसमें 45,257 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 6,39,929 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 15,83,490 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 53,601 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सबसे ज्यादा 871 लोगों की मौतें हुई।
इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 62,064 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि सबसे ज्यादा 1,007 लोगों की मौतें हुई थी। जबकि रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 64,399 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 861 लोगों की मौतें हुई। वहीं शनिवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 61,537 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 933 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 62,538 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 886 लोगों की मौतें हुई थी।
राज्यों में कोरोना संक्रमण का हाल…
– महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5,24, 513 हो गई है। जबकि कुल मौत 18050 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 9 हजार 181 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि 293 मरीजों की मौत हुई है। अब तक महाराष्ट्र में 3,58, 421 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य कुल एक्टिव मामले 1 लाख 47 हजार 735 हैं। मुंबई में 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 925 नए केस मिले हैं। मुंबई में 24 घंटे में 46 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कुल केस 1 लाख 24 हजार 307 और कुल मौत 6 हजार 845 हो गई है।
– दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 707 नए केस सामने आए हैं, जबकि 20 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 1,46,134 हो गई है। वहीं अब दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 131 हो गया है।
– गुजरात में 24 घंटे में कोरोना के 1056 नये मामले आये सामने है। 24 घंटे में 20 कोरोना मरीजों की हुई मौत। इसके साथ ही गुजरात में कोरोना के कुल 72 हजार 120 मरीज हो गए हैं। जिनमें एक्टिव केस 14 हजार 170 हैं। अब तक 55 हजार 276 लोग ठीक हकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2 हजार 674 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
– उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की सख्या 1,26,722 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 2,120 हो गई है। वहीं अबतक 76,724 लोग ठीक हो चुके हैं।
– बिहार में अबतक 82,719 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या 450 हो गई। राज्य में अबतक कुल 54,139 मरीज ठीक हो चुके हैं।
– पश्चिम बंगाल में कल शाम तक कोरोना के 2905 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। राज्य में कुल केस 98459 हुए। राज्य में अभी 26031 ऐक्टिव मामले हैं। 70328 लोग ठीक हो चुके हैं।
– मणिपुर में आज कोरोना 100 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। राज्य में कुल केस 3853 हुए, अब तक 11 की मौत।
– झारखंड में कल कोरोना के 531 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। राज्य में कुल केस 18,786 हुए, अब तक 189 की मौत।
– मिजोरम में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 623 हो गए हैं। अभी 300 ऐक्टिव केस हैं।
ऐसे खतरनाक होते जा रहा है कोरोना…
– देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53,601 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 871 लोगों की मौतें हुई।
– सोमवार को देश में कोरोना के 62,064 नए मामले सामने आए थे। जबकि 1007 लोगों की मौतें हुई थी।
– रविवार को देश में कोरोना के 64, 399 नए मामले सामने आए थे। जबकि 861 लोगों की मौतें हुई थी।
– शनिवार को देश में कोरोना के 61, 537 नए मामले सामने आए थे। जबकि 933 लोगों की मौतें हुई थी।
– शुक्रवार को देश में कोरोना के 62, 538 नए मामले सामने आए थे। जबकि 886 लोगों की मौतें हुई थी।
– गुरुवार को देश में कोरोना के 56, 282 नए मामले सामने आए थे। जबकि 904 लोगों की मौतें हुई थी।
– बुधवार को देश में कोरोना के 52, 509 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 857 लोगों की मौतें हुई थी।
– मंगलवार को देश में कोरोना के 52, 050 नए मामले सामने आए थे। जबकि 803 लोगों की मौतें हुई थी।
देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ
दिन मामले मौत
11 अगस्त 53,601 871
10 अगस्त 62,064 1007
9 अगस्त 64,399 861
8 अगस्त 61,537 933
7 अगस्त 62,538 886
6 अगस्त 56,282 904
5 अगस्त 52,509 857
4 अगस्त 52,050 803
3 अगस्त 52,972 771
2 अगस्त 54,736 853
1 अगस्त 57,117 764
आपको बता दें कि चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 7 लाख 34 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 1 करोड़ 22 लाख के करीब पहुंच चुका है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे पायदान पर है। जबकि चौथे पायदान पर रूस है। पिछले कुछ दिनों में भारत में बड़ी संख्या में COVID-19 के मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया, जहां दो मिलियन यानी 20 लाख से अधिक कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।