September 23, 2024

देश में कोरोना के 24 घंटों में आए 68,898 नए मामले

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। देश में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 28 लाख 35 हजार के पार पहुंच चुकी है। covid19india.org के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 29,04,329 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 21,57,941 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 54,975 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 6,90884 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 68,898 नए मरीज सामने आए और 983 लोगों की मौतें हो गई। ये कोरोना मामलों की संख्या दुनिया में एक दिन में आए मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। देश में अबतक 29 लाख 5 हजार 823 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 54,849 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 6 लाख 92 हजार हो गई और 21 लाख 58 हजार 946 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।

मृत्यु दर में गिरावट

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिर कर 1.89% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 24% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 74% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 20 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 36 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 8 प्रतिशत से कम है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com