September 22, 2024

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78,524 नए केस, यहां देखें राज्यों का हाल

थोड़ी राहत के बाद एकबार फिर देश में कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। कोरोना के मामलों में देश में चिंताजनक स्थिति है।  देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 78,524 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 971 लोगों की मौतें हुई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 68,35,656 है, जिसमें 1,05,526 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 9,02,883 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 58,27,705 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 72,049 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 986 लोगों की मौतें हुई। 

रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 85.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 6.57 फीसदी है। डेथ रेट 1.54 प्रतिशत है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 7 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,34,65,975 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,94,321 सैंपल बुधवार को टेस्ट किए गए हैं। गौरतलब दुनिया में अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश है, हालांकि भारत की आबादी को देखते हुए प्रति 10 लाख टेस्ट के हिसाब से टेस्ट की संख्या अभी भी बहुत कम है।

इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 72,049 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 986 लोगों की मौत हुई थी। वहीं मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 61,267 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 884 लोगों की मौतें हुई थी। सोमवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 74,442 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 903 लोगों की मौतें हुई थी।  

देश में ऐसे खतरनाक होते जा रहा है कोरोना…

– पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 78,524 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 971 लोगों की मौतें हुई है।

– बुधवार को देश में कोरोना के 72,049 नए मामले सामने आए थे। जबकि 884 लोगों की मौतें हुई है।

– मंगलवार को देश में कोरोना के 61,267 नए मामले सामने आए थे। जबकि 884 लोगों की मौतें हुई थी।

– सोमवार को देश में कोरोना के 74,442 नए मामले सामने आए थे। जबकि 903 लोगों की मौतें हुई थी।

– रविवार को कोरोना के 75,940 नए मामले सामने आए थे। जबकि 940 लोगों की मौतें हुई थी।

– शनिवार को कोरोना के 75,628 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1069 लोगों की मौतें हुई थी।

– शुक्रवार को कोरोना के 81,484 नए मामले सामने आए थी। जबकि 1095 लोगों की मौतें हुई थी।

देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ

दिन     मामले मौत
7 अक्टूबर72,049986
6 अक्टूबर61,267884
5 अक्टूबर74,442903
4 अक्टूबर75,829940
3 अक्टूबर75,6281,069
2 अक्टूबर81,4841095
1 अक्टूबर86,8211,181

देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। कई प्रदेश ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन कोरोना की कथित सेकेंड वेव के बाद उन राज्यों में एक बार फिर कोविड 19 के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं।

भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावयरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का नंबर आता है।

महाराष्ट्र में अब तक 14 लाख 80 हजार 489 केस आ चुके हैं। इनमें से 11 लाख 96 हजार 441 ठीक हो चुके हैं, 2 लाख 44 हजार 527 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। जबकि 39 हजार 72 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बिहार में बुधवार को 1304 केस आए, 1422 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 91 हजार 427 केस आ चुके हैं। इनमें से 1 लाख 79 हजार 351 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 927 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. 11 हजार 148 मरीजों का इलाज चल रहा है।

चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 3 करोड़ 60 लाख  के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 10 लाख 54 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 2 करोड़ 51 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस बीच भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जबकि ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है। 


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com