September 23, 2024

अक्टूबर में लगा कोरोना पर ‘ब्रेक’, ऐसे कम हो रहे हैं आंकड़े, यहां देखें राज्यों का हाल

देश में कोरोना के जारी कहर के बीच अच्छी खबर आई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के के 72,049 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 964 लोगों की इस महामारी की चपेट में आने से मौत हुई है। जबकि 77,248 लोग रिकवर हुए। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की एक्टिव मरीजों की संख्या 9 लाख के नीचे पहुंच गई है। साथ ही अबतक 59 लाख से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं। यानी अक्टूबर के महीने में देश में कोरोना के ग्राफ में गिरावट देखी जा रही है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 69,06,152 है, जिसमें 1,06,490 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 8,93,592 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 59,06,070 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 70,496 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 964 लोगों की मौतें हुई।

मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.54% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 13% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 85% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 8 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 44 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।

देश में ऐसे खतरनाक होते जा रहा है कोरोना…

– पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 70,496 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 964 लोगों की मौतें हुई है।

– गुरुवार को देश में कोरोना के 78,524 नए मामले सामने आए थे। जबकि 971 लोगों की मौतें हुई थी।

– बुधवार को देश में कोरोना के 72,049 नए मामले सामने आए थे। जबकि 884 लोगों की मौतें हुई थी।

– मंगलवार को देश में कोरोना के 61,267 नए मामले सामने आए थे। जबकि 884 लोगों की मौतें हुई थी।

– सोमवार को देश में कोरोना के 74,442 नए मामले सामने आए थे। जबकि 903 लोगों की मौतें हुई थी।

– रविवार को कोरोना के 75,940 नए मामले सामने आए थे। जबकि 940 लोगों की मौतें हुई थी।

– शनिवार को कोरोना के 75,628 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1069 लोगों की मौतें हुई थी।

देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ

दिन     मामले मौत
9 अक्टूबर70,496964
8 अक्टूबर78,524971
7 अक्टूबर72,049986
6 अक्टूबर61,267884
5 अक्टूबर74,442903
4 अक्टूबर75,829940
3 अक्टूबर75,6281,069
2 अक्टूबर81,4841095
1 अक्टूबर86,8211,181

महाराष्ट्र अब तक 14 लाख 93 हजार 884 केस आ चुके हैं। इनमें से 12 लाख 12 हजार 16 ठीक हो चुके हैं। जबकि 2 लाख 41 हजार 986 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। वहीं 39 हजार 430 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है। मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंचने में 126 दिन लगे थे, लेकिन फिर एक से दो लाख होने में सिर्फ 65 दिन लगे। गुरुवार को 2726 मामले सामने आए और कुल मरीजों की संख्या 3 लाख के पार 3,00,833 पहुंच गई।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 3133 केस आए। 3690 मरीज ठीक हो गए. 45 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 4 लाख 27 हजार 459 केस आ चुके हैं। 3 लाख 78 हजार 662 मरीज ठीक हो चुके हैं। 42 हजार 552 का इलाज चल रहा है, जबकि 6245 की मौत हो चुकी है।

बिहार में बीते दिन कोविड-19 के 1244 केस आए। 1006 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 92 हजार 671 केस आ चुके हैं। इनमें से 1 लाख 80 हजार 357 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 929 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. 11 हजार 384 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Corona Gfx

चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 3 करोड़ 64 लाख  के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 10 लाख 60 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 2 करोड़ 53 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस बीच भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जबकि ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में अब हर रोज 75 से 80 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। अगर यहीं रफ्तार रही तो नवंबर के पहले हफ्ते में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा संक्रमण वाला देश हो जाएगा। मौजूदा केस की संख्या के अनुसार 7 नवंबर तक देश में 91 लाख 70 हजार से ज्यादा मामले होंगे, जबकि अमेरिका में हर रोज 40 से 45 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। इस लिहाज से यहां 7 नवंबर तक 91 लाख 50 हजार केस होंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com