September 23, 2024

हाथरस केस: भीम आर्मी के बैंक खातों की होगी जांच, PFI से फंडिंग का शक

हाथरस केस में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एजेंसियां हाथरस में हिंसा की साजिश को लेकर भी जांच में जुटी हुई है। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि भीम आर्मी के बैंक खातों की जांच की जा सकती है। बताया जा रहा है कि जांच का एंगल भीम आर्मी की फंडिंग से जुड़ा होगा।

सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसिंया इस बात का पता लगाएंगी कि क्या भीम आर्मी को किसी दूसरे संगठन से फंडिंग की गई और अगर पैसे मिले तो इसका मकसद क्या था। शक है कि जातीय दंगे के साजिश में शामिल रही PFI की तरफ से भीम आर्मी को फंड किया गया है।

इसके साथ ही यह आरोप लगाया गया है कि भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के बीच उनके घर के सदस्यों की तरह रह रहे थे और पुलिस, प्रशासन व मीडिया से लगातार बात कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि उन्हें इस बारे में तब पता चला जब पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक सूची बनाई जा रही थी।

परिवार की सूची में तीन लोग लापता

पुलिस ने पीड़ित परिवार की सूची बनाना शुरू किया। पुलिस का दावा है कि रिश्तेदारों की सूची बनाते समय पाया गया कि एक युवती इस मामले में लगातार बयानबाजी कर रही थी, वह अपने परिवार से गायब थी। उसके अलावा दो और युवक वहां नहीं थे। पुलिस को संदेह है कि तीनों भीम आर्मी के कार्यकर्ता थे, जो यहां से लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे थे।

PFI की पहले से हो रही हैं जांच

बता दें कि यूपी सरकार ने दावा किया था कि हाथरस में जातीय हिंसा फैलाने की साजिश रची जा रही थी, जिसके लिए विदेशों से भी 100 करोड़ रुपए तक की फंडिंग के आरोप हैं। दावा है कि इस केस में PFI की भूमिका संदिग्ध है। यूपी पुलिस PFI से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस केस की जांच ED को दी जा सकती है। आरोप है कि दंगों की साजिश PFI के लोग शामिल थे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com