September 22, 2024

पीएम मोदी ने वियना हमले पर जताया दुख, कहा- भारत ऑस्ट्रिया के साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के वियना में हुए आतंकी हमलों पर संवेदना व्‍यक्‍त की है। उन्होंने ट्वीट किया कि वह ऑस्ट्रिया की राजधानी में हुए भयानक हमलों से स्तब्ध और दुखी थे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस दुखद समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है।

पीएम मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट करते हुए कहा, “वियना में हुए नृशंस आतंकवादी हमलों से मैं बुरी तरह से स्तब्ध और दुखी हूं। भारत इस दुखद समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदना पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

बंदूकधारियों ने सोमवार को वियना में छह स्थानों पर हमला किया, जो शहर के मुख्य यहूदियों के प्रार्थना स्‍थल के बाहर हुआ। ऑस्ट्रिया की सरकार ने इसे “आतंकी हमला” करार दिया है, जिसमें दो लोग मारे गए और कम से कम 14 अन्य घायल हो गए। जबकि वियना पुलिस ने हमलावरों में से एक को गोली मार दी।

ऑस्ट्रिया के आंतरिक मंत्री कार्ल नेहमर ने कहा कि कम से कम एक अपराधी अभी भी बचा हुआ है। एक समाचार चैनल से बात करते हुए नेहमर ने कहा, “यह कई वर्षों में ऑस्ट्रिया के लिए सबसे कठिन दिन है। हम एक आतंकी हमले से जूझ रहे हैं, हमने कई वर्षों में ऑस्ट्रिया में अनुभव नहीं किया है।”

एहतियात के तौर पर आंतरिक मंत्रालय ने बच्चों को मंगलवार को स्कूल आने से रोक दिया है। सरकार ने लोगों से घर पर रहने का आग्रह किया गया है। वियना के मेयर माइकल लुडविग ने कहा कि शहर मंगलवार को “सामान्य रूप से” चलेगा। हालांकि, शहर की सड़कों पर पुलिस की सख्त मौजूदगी होगी।

सोमवार का हमला उस समय हुआ जब ऑस्ट्रिया में कोविड-19 महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लागू करने जा रहा था। यह हमला फ्रांस में हाल ही में घटनाओं के बाद भी हुआ है।

एक बयान में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने कहा, “यह हमारा यूरोप है। हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किसके साथ काम कर रहे हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे।”


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com