September 22, 2024

प्रदेश भर में खुले उच्च शिक्षण संस्थान, कोविड गाइडलाइंस का रखा गया विशेष ध्यान

देहरादून: मंगलवार को प्रदेश भर के उच्च शिक्षण संस्थान करीब 9 महीने बाद खुले। संस्थानों ने सरकार द्वारा गाइडलाइन्स का पालन करते हुए सुचारु रुप से कक्षाओं का संचालन किया। स्कूलों में मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया।

वहीं देहरादून स्थित महिला विश्वविद्यालय एमकेपी में छात्राओं में महीनों बाद कॉलेज खुलने का उत्साह देखा गया। एमकेपी में छात्राएं मास्क पहनकर कक्षाओं में बैठी साथ ही शिक्षकों ने भी मास्क पहनकर बच्चों को पढ़ाने का काम किया। विश्वविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ रेखा खरे ने बताया कॉलेज में भीड़ की स्थिति पैदा ना हो इसको लेकर ग्रुप का निर्धारण किया है।

विश्वविद्यालय में छात्राएं मास्क लगाकर प्रैक्टिकल करती हुई।

प्रदेश सरकार की कोशिश है की धीरे-धीरे व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए और सारी चीजें सामान्य तरीके से हों। सरकार ने 2021 तक प्रदेश के 24 लाख लोगों को कोरोना के टीके लगाने का भरोसा दिया है। जिसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्ग नागरिक, आदि शामिल होंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com