September 22, 2024

बाइडेन के शपथ लेते ही भारतीय शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स पहली बार 50 हजार के पार

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने पहली बार 50 हजार का आंकड़ा पार किया है। गुरुवार को जब शेयर बाजार खुला तो सेंसेक्स 50,096.57 पर और निफ्टी 14730 पर खुला।

बता दें कि अमेरिका में जो बाइडेन ने बुधवार को 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।  इस सत्ता परिवर्तन पर दुनिया भर की निगाहें जमी हुई थी। बाइडेन ने आते ही ट्रंप की कई नीतियों को पलट दिया और ऐतिहासिक कदम उठाए है।  इससे भारतीय निवेशक गदगद हैं।

लिहाजा इसका असर शेयर मार्किट पर भी दिख रहा है। आज सेंसेक्स 304 अंकों की तेजी के साथ 50,096.57 पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 86 अंक की तेजी के साथ 14,730.95 पर खुला।

अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण से न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक बाजारों में भी शानदार बढ़त है। गुरुवार को एशियाई बाजारों कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.92% और हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 0.18% बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसी प्रकार चीन का शंघाई इंडेक्स भी 1% और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.90% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही अमेरिकी बाजारों में भी नैस्डैक इंडेक्स 1.97% और S&P 500 इंडेक्स 1.39% ऊपर बंद हुए थे। यूरोपियन मार्केट में भी बढ़त दर्ज की गई थी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com