September 23, 2024

दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर प्रियंका और केजरीवाल ने किया मोदी सरकार पर हमला

किसान ट्रैक्‍टर रैली के दौरान दिल्‍ली में हुई हिंसा को लेकर दिल्‍ली पुलिस ने दिशा रवि को टूलकिट बनाने और सोशल मीडिया पर साझे करने को लेकर गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बंदूक वाले लोग एक निहत्थी लड़की से डरते हैं।

कांग्रेस के नेता ने हैशटैग #ReleaseDishaRavi, #DishaRavi और #IndBeingSilenced का उपयोग करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, “डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।”

इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिशा रवि की गिरफ्तारी की आलोचना की और इसे “लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला” कहा। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने केंद्र से पूछा कि क्या देश इतना “असहिष्णु” है कि वह किसानों के साथ खड़े युवाओं को बर्दाश्त नहीं कर सकता। देश इतना कमजोर है कि दिशा रवि जलवायु कार्यकर्ता के एक ट्वीट से इसकी सुरक्षा को खतरा है? क्या राज्य इतना असहिष्णु है कि वह किसानों के साथ खड़े युवाओं को बर्दाश्त नहीं कर सकता है?” बदलाव चाहते थे मोदीजी ?”


दिशा रवि की गिरफ्तारी से लेकर राजनीतिक तेज

स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग और अन्य लोगों द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए “टूलकिट” के सिलसिले में बेंगलुरू से 21 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता को किसानों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

दिशा रवि को दिल्ली पुलिस की एक साइबर सेल टीम ने गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि उसे अदालत ने पांच दिनों के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में भेज दिया है।

4 फरवरी को साइबर सेल ने “टूलकिट” के “खालिस्तान समर्थक” रचनाकारों के खिलाफ “भारत सरकार के खिलाफ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक युद्ध” छेड़ने के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने कहा था कि “पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन” नाम का एक खालिस्तान समर्थक समूह “टूलकिट” का निर्माता है।

जिसके बाद अनाम व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, राजद्रोह और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com