September 22, 2024

टिहरी झील महोत्सव की तैयारी पूरी, देव डोली दर्शन के साथ मंगलवार से शुरु होंगे कार्यक्रम

देहरादून: सोमवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने बसंत पंचमी को आयोजित होने वाले ‘टिहरी झील महोत्सव’ की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से महोत्सव से जुड़े सभी बिन्दुओं पर चर्चा की और आयोजन के सफल संचालन के निर्देश दिये।

टिहरी झील महोत्सव का 16 फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उद्घाटन करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में देव डोली दर्शन, सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान साहसिक खेलों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही फोटाग्राफी प्रतियोगिता और अन्य आयोजन किए जाएंगे।

इस दौरान विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, दर्जाधारी मंत्री एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय नेगी, जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, जिला महामंत्री गोविंद रावत, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, नगर महामंत्री भूपिंदर सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमवीर सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com