September 22, 2024

ओपन स्कूल अब मदरसों में पढ़ाएगा गीता और रामायण

नेशन इंस्‍टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। जिसमें वह 100 मदरसों में गीता, रामायण, प्राचीन भारतीय ज्ञान और विरासत को भी पढ़ाएगा।

एनआईओएस का नया पाठ्यक्रम संशोधित पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का एक हिस्सा है। NIOS नए पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा पर 15 कोर्स शामिल हैं। शुरू किए गए पाठ्यक्रम प्राथमिक शिक्षा के वर्ग 3, 5 और 8 के लिए हैं।

वर्तमान में, NIOS नया पाठ्यक्रम कक्षा 3, 5 और 8 के लिए एक बुनियादी पाठ्यक्रम शुरू करने पर केंद्रित है। भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत 15 नए पाठ्यक्रमों में वेद, योग, विज्ञान, व्यावसायिक कौशल, संस्कृत भाषा, रामायण और महाभारत कथाएं, भगवद गीता उपदेश और महेश्वरा सूत्र शामिल हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) भारत के शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है। NIOS उन छात्रों को शिक्षा देने देता है, जो नियमित पढ़ाई नहीं कर सकते हैं।

NIOS का नया पाठ्यक्रम केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉक्‍टर रमेश पोखरियाल द्वारा शुरू किया गया है। अध्ययन सामग्री जारी करते हुए उन्होंने बताया कि भारत प्राचीन भाषा, विज्ञान और संस्कृति का एक हाउसपावर है। भारत में एक समृद्ध और प्राचीन विरासत के साथ एक ज्ञान महाशक्ति बनने की सभी क्षमताएं हैं।

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि NIOS के नए पाठ्यक्रम का लाभ दुनिया भर के मदरसों और भारतीय समुदाय के छात्रों तक बढ़ाया जाएगा।

NIOS के अध्यक्ष ने कहा कि NIOS के नए पाठ्यक्रम को शुरू में 100 मदरसों में पेश किया जाएगा और बाद में कार्यक्रम को 500 मदरसों तक बढ़ाया जाएगा।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com