September 21, 2024

होली में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस ने की कार्रवाई

अल्मोड़ा/देहरादून: अल्मोड़ा में होली के दिन हुडदंग करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अल्मोड़ा पुलिस ने होली के दिन अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा और हुडदंग करने वालों को गिरफ्तार किया है।

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होली के दौरान होटलों, दुकानों, पार्क, बस व टैक्सी स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंगियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सोमेश्वर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने अलग-अलग स्थानों में छापा मारकार 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार हुए व्यक्तियों में ललित सिंह, सुन्दर सिंह, संदीप शाह, ललित सिंह, नीरज नयाल, गौरव सिंह, ललित गिरी और विनोद सिंह है।

थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने गिरफ्तार हुए व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उत्तराखण्ड पुलिस ने अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत कार्यवाही कर जुर्माना वसूला।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com