September 22, 2024

देश में बढ़ा कोरोना, देखिए किस-किस राज्य में कैसी सख्ती?

देश में कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक जो आंकड़े 70, 80 या फिर 90 हजार के करीब आ रहे थे, वो अब 1 लाख को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 1 लाख 3 हजार से 558 नए कोरोना के मरीज मिले हैं, जबकि 477 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक दिन में 57 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं, जबकि एक दिन में 222 लोगों की मौत हुई। बता दें कि राज्य में इससे ज्यादा मामले पहले कभी नहीं मिले थे। उधर, सरकार ने कोरोना के नियमों को और सख्त करते हुए वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। हर शनिवार और रविवार लॉकडाउन रहेगा। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 15 अप्रैल को हालात की समीक्षा करेगी।

किस-किस राज्य में कैसी सख्ती?

महाराष्‍ट्र: देश में इस वक्त कोरोना का सबसे ज्यादा कोहराम महाराष्ट्र में मचा है। कोरोना के बेकाबू रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कई फैसले लिए हैं। यहां पर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन। पब, पार्क, होटल, मॉल्स, थियेटर, पार्क पूरी तरह से बंद का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही होटल, रेस्त्रां में बैठकर खाने की अनुमति नहीं।

बिहार: न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि बिहार समेत कई दूसरे राज्यों ने भी अपने यहां सख्ती बढ़ा दी है। बिहार में 12 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला लिया गया है।

कर्नाटक:
 यहां पर 9वीं तक का स्कूल बंद कर दिए गए है।

मध्य प्रदेश: 
राज्‍य के 4 जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है।

पंजाब: 
प्रदेश में भी 10 अप्रैल तक स्कूल बंद करने का आदेश है।

गुजरात: 
यहां पर 9वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

राजस्थान: 
राज्‍य के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

छत्तीसगढ़:
 दूसरे राज्‍यों की तरह यहां के राजनांदगांव में लॉकडाउन है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com