September 22, 2024

महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र ने दिया ये जबाव

 देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार बेकाबू होती जा रही है। आलम यह है कि पिछले कुछ दिनों से हर दिन एक लाख से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। इसके लेकर केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी परेशान हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं।

इस बीच केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता जाताई है। साथ ही पंजाब, महाराष्ट्र और दिल्ली सरकार वैक्सीनेशन के डोज की कमी की शिकायत को सिरे से खारिज कर दिया है। केंद्र सरकार ने राज्यों से कोरोना महामारी को लेकर राजनीति के बजाय गंभीरता से निपटने की अपील की है। एक आंकड़े के मुताबिक ये राज्य वैक्सीन लगाने के मामले में राष्ट्रीय औसत से भी पीछे चल रहे हैं। 

इसको लेकर केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली को एक चिट्ठी भी लिखी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मनोहर अगनानी ने महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली सरकार से कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के लिए कहा है। साथ ही सरकार इन राज्यों में टीका लगाए जाने की धीमी रफ्तार पर चिंता भी जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया था कि किसी भी राज्य में वैक्सीन की कमी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र को मिले 1 करोड़ 6 लाख 19 हजार 190 डोज में से वेस्टेज मिलाकर 90 लाख 53 हजार 523 का इस्तेमाल हुआ है। पंजाब में अब तक केवल 14 लाख 94 हजार 663 डोज का उपयोग हो सका है। जबकि, राज्य को 22 लाख 36 हजार 770 डोज भेजे गए हैं। वहीं, दिल्ली को 23 लाख 70 हजार 710 डोज मिले हैं। यहां वेस्टेज मिलाकर 18 लाख 70 हजार 662 का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल देश में अबतक 9 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com