September 22, 2024

कोरोना वायरस-पिछले 24 घंटों में 84,332 नए संक्रमण दर्ज,वायरल बीमारी से 4,002 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 84,332 नए संक्रमण दर्ज किए जाने के बाद भारत में कोरोना वायरस रोग (कोविड-19) का केसलोड शनिवार को 29,359,155 हो गया है। दो महीने से अधिक समय में यह पहली बार है, जब रोजाना आने वाले मामले 90,000 अंक से नीचे गए हैं। शुक्रवार को देश भर में 91,702 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए थे।

शनिवार को वायरल बीमारी से 4,002 लोगों की मौत हो गई और 121,311 लोग ठीक हो गए, जिससे मरने वालों की संख्या 367,081 और ठीक होने वालों की संख्‍या 27,911,384 हो गई। सक्रिय मामले घटकर 1,080,690 हो गए हैं, जोकि केसलोड का 3.83 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,33,763 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,96,00,304 हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में आज 70 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.39% है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल यानि 10 जून को 20,44,131 लोगों का कोरोना टेस्‍ट किया गया है, अभी तक देश में 37,42,42,384 लोगों का टेस्‍ट हो चुका है।

भारत में समग्र कोविड-19 ग्राफ पिछले महीने से गिरावट पर है। यह दर्शाता है कि देश महामारी की चल रही दूसरी लहर पर धीरे-धीरे नियंत्रण हासिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को नागरिकों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन जारी रखने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को एक नियमित कोविड -19 ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा, “हमें अपने जीवन में कोविड नियमों को शामिल करना होगा। भले ही मामले कम हो रहे हैं, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि संक्रमण न फैले।” उन्होंने कहा कि दैनिक संक्रमण में लगभग 78 प्रतिशत की गिरावट आई है और साप्ताहिक सकारात्मकता दर में 74 प्रतिशत की कमी आई है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि आईसीएमआर देश में वायरल बीमारी के प्रसार का आकलन करने के लिए इस महीने राष्ट्रीय सीरोसर्वे का चौथा दौर शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि कोई एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण पर निर्भर नहीं रह सकता है और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से इसे अपने स्तर पर भी संचालित करने का आग्रह किया।

इस महीने 21 राज्यों के सत्तर जिले सीरोसर्वे के दायरे में आएंगे। सर्वेक्षण में छह साल और उससे अधिक उम्र के बच्चे भी शामिल होंगे। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने 4 जून को इन राज्यों को लिखे एक पत्र में कहा, जिसमें आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com