September 22, 2024

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, आज इन इलाकों में होगी मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों की तरफ भी आगे बढ़ता जा रहा है। यह ओडिशा के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के ज़्यादातर हिस्सों और झारखंड तथा बिहार के कुछ हिस्सों में पहुच चुका है। इसकी वजह से पिछले कई दिनों से यहां अच्छी बारिश हो रही है। इससे मौसम खुशगवार हो गया है और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। हालांकि पानी जमाव की वजह से लोगों को परेशानी भी हुई है।

 

पंजाब-हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में 14-15 जून को मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है। कोंकण, गोवा, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, सिक्किम, तेलंगाना समेत अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है।

 

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो 01 जून से 8 जून तक देश में मानसून 19 फीसदी अधिक बारिश हो चुका है। दक्षिण हिस्सों में सामान्य से 47 फीसदी अधिक वर्षा हुई है। मध्य भारत में 21 फीसदी तो उत्तर पश्चिमी भारत में 32 फीसदी अधिक वर्षा हुई। वहीं, उत्तर पूर्वी और पूर्व भारत में सामान्य से तीन फीसदी कम बारिश हुई है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com