September 22, 2024

मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल, यहां देखें पूरी लिस्ट

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के कई राज्यों में नया राज्यपाल नियुक्त किया है। मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

– थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

– बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

– रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

– राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

– पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

– सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

– हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिबाबू कंभमपति विशाखापट्नम से सांसद हैं। वे आंध्र प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। हाल में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com