September 22, 2024

सीएम धामी ने इस एवरेस्ट विजेता को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुश्री सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।

स्वंतत्रता संग्राम सेनानी को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 103 वर्ष के बारूवाला (भानियावाला) देहरादून निवासी साधू सिंह बिष्ट द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com